BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
7 दिसम्बर को 16 स्थानों में आयोजित होंगे शिकायत निवारण शिविर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, December 5, 2020

7 दिसम्बर को 16 स्थानों में आयोजित होंगे शिकायत निवारण शिविर



रेवांचल टाइम्स मण्डला 4 दिसम्बर 2020 जिला पंचायत सीईओ से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद स्तर पर जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में 7 दिसम्बर को 16 स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार 7 दिसम्बर को जनपद बिछिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत मांद एवं घोट, बीजाडांडी जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत सागवा एवं कालपी, घुघरी जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत सहजर एवं ढ़ेको, मंडला जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत बोरिया एवं घुघरा, मवई जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत चंदवारा रैयत एवं मडफा माल, मोहगांव जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत रैयगांव, नैनपुर जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत पाठासिहोरा एवं चिरईडोंगरी, नारायणगंज जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत बनार एवं फडकीमाल तथा निवास जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत हिरनाछापर में शिकायत निवारण कैम्प आयोजित किए जाएंगे।

जिला पंचायत सीईओ ने उक्त शिविरों में शिकायत निराकरण अधिकारी एवं निरीक्षणकर्ता अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने संबंधित जनपद एवं पंचायत में लगने वाले शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याओं का निराकरण करने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment